फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एकमा की बैठक में कालीन उद्योग के विकास का खींचा खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। आल इंडिया कार्पेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) की 63वें वार्षिक साधारण सभा में शनिवार को पदाधिकारियों ने बीते वर्ष उद्योग हित में किए गए कार्यों को गिनाया। साथ ही आगामी वर्ष के किए जाने वाले प्रमुख कार्यों का खाका तैयार किया। एकमा के मानद सचिव असलम महबूब ने अपने वार्षिक रिपोर्ट में सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उद्योग की समस्याओं को उचित पटल पर उठाने का भरोसा दिया। बैठक में आगामी वर्ष का बजट भी पारित कर विकास का खाका खींचा गया।
विज्ञापन

मानद सचिव ने एकमा द्वारा कराए गए और समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग के हित के लिए सभी सदस्यों को साथ खड़े होने से प्रशासनिक अमले में अच्छा संदेश जाता है। जिससे हमारी पहचान लगातार मजबूत हो रही है। एकमा अध्यक्ष मो.रजा खां ने कहा कि उद्योग हित में मिले सभी सुझावों पर अमल किया जाएगा। लोगों से उद्योग हित में साथ-साथ कदम बढ़ाने का आह्वान किया। साधारण सभा में एकमा का चालू वित्त वर्ष का 23.32 लाख अनुमानित खर्च का बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। बजट प्रस्तावों को एकमा के सीए केपी दूबे ने पढ़ कर सदन को सुनाया। उन्होंने बताया कि 23.32 लाख खर्च से सापेक्ष इस वर्ष केवल 15.58 लाख आय का अनुमान है। इसलिए यह घाटे का बजट है।
बैठक में कालीन उद्योग के वर्तमान हालात पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि एकजुट प्रयास से वर्तमान कालीन उद्योग में परिस्थितियां बदलेंगी। उपाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त सचिव आलोक बरनवाल, कोषाध्यक्ष जेपी गुप्ता, मिथिलेश कुमार, रवि पाटोदिया, गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी, पीयूष बरनवाल, हाजी शौकत अंसारी, तनवीर हुसैन, अरशद वजीरी, उमेश गुप्ता, शमीम अंसारी, अश्फाक अंसारी, शाहिद अली अंसारी, शमीम अंसारी, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, एजाज अंसारी, उमेश शुक्ला, इश्तीयाक खां अच्छू, आफताब आलम, राशिद मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें