फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार पहिया वाहन से टकराकर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे घुसी बाइक, बाल-बाल बचे दो सगे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर घूरीपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली नीचे घुस गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दो सगे भाई बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोट आई है। जखाव गांव निवासी गुनराज पासवान के पुत्र शिवम पासवान (18 वर्ष) और विशाल पासवान (19 वर्ष) परीक्षा देने गए थे। घर वापस लौटते के दौरान घूरीपुर गांव के पास ही उनकी बाइक अज्ञात चार पहिया वाहन से टक्करा गई। दोनों सड़क किनारे गिर गए। बाइक ज्ञानपुर की तरफ जा रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर नायब गुप्त के मकान में घुस गई। टीन शेड उखड़कर गिर गया। मामूली रूप से जख्मी दोनों भाईयों ने निजी चिकित्सालय में उपचार कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें