फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: परशुराम-लक्ष्मण संवाद देख दर्शक हुए उत्साहित

विज्ञापन
सुरियावां के पूरेबदल सांडा की रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
सुरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के पूरेबदल सांडा में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को सीता स्वयंवर और परशुराम लक्ष्मण संवाद का कलाकारों ने मंचन किया। राजा जनक के आमंत्रण पर सीता स्वयंवर में देश-विदेश के महाराजा पहुंचते हैं। जहां ऋषि विश्वामित्र ने श्री राम और लक्ष्मण का परिचय कराया। कई राजा जब धनुष नहीं उठा सके तो राजा जनक अधीर हो उठे। उसके बाद विश्वामित्र की अनुमति पर श्रीराम ने धनुष को भंग कर दिया। धनुष टूटने पर परशुराम आते हैं। उस दौरान परशुराम और लक्ष्मण के बीच संवाद होता है। अंत में सीता जी ने रामचंद्र के गले में वरमाला पहनाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इस मौके पर दीनानाथ उपाध्याय, गुलाबचंद सरोज, बाबा उपाध्याय, भोलानाथ सरोज, जगन्नाथ यादव, डॉ. हीरालाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें