फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पशु तस्कर को पहले पुलिस ने पकड़ा, फिर चकमा देकर भागा, ढाई घंटे बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही (ज्ञानपुर)। सुरियावां के कलिंजरा रोड पर रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मांस लेकर जा रहे तस्कर विजय कुमार निवासी बैरीपरवां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शाम 4 बजे बैरीपरवां गांव से पकड़ा। उसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई शाम 6:30 बजे आरोपी को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बैरीपरवा गांव में रविवार की सुबह संरक्षित पशु को काटने की जानकारी मिली। पुलिस पहुंची तो पता चला कि दो युवक मांस लेकर प्रयागराज की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने विजय कुमार उर्फ कल्लू को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी आरोपी भाग गया। आरोपी विजय भी मौका देखकर एसआई को चकमा देकर भाग गया। पुलिस जब सक्रिय हुई तो कलिंजरा रोड पर मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान विजय के पैर में पुलिस की गोली लगी है। आरोपी के पास से एक वाहन भी बरामद किया गया है। जांच में वाहन से मांस भी मिला है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बैरीपरवां गांव में एक पशु का वध करने की बात स्वीकार की। मांस प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें