सरकार की योजनाओं का लाभ दलित बस्ती के लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
जिलाधिकारी को दिए पत्रक में कहा कि गांव में राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, आवागमन के लिए मार्ग न होने से लोगों को काफी परेेशान होना पड़ रहा है।
ब्लाक अधिकारियों को पूर्व में कई बार अवगत कराया गया लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिलाधिकारी से मांग किया कि गांव में सर्वे कराकर वास्तविक गरीबों को लाभ दिया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में रेखा देवी, राजकुमारी, शकुंतला देवी, गीता देवी, उर्मिला, नवरंगी, सुमरी देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।