ज्ञानपुर सिद्ध पीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर बाबा का हुआ श्रृंगार। स्रोत मंदिर समिति
ज्ञानपुर।
सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर और गोपीगंज में बाबा बड़े शिव मंदिर पर विराजमान देवाधिदेव महादेव का सोमवार की शाम को गोधुलि बेला में शृंगार किया गया। इसके उपरांत निखरे अलौकिक स्वरूप का दर्शन-पूजन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। देर शाम तक दर्शन-पूजन का क्रम बना रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. आशीष मिश्र ने बताया कि घंटा घड़ियाल और शंख ध्वनि के बीच भगवान शिव जी की आरती उतारी गई। हर-हर महादेव के जयकारा से मंदिर परिसर गूंजयमान रहा। नवरात्र होने के कारण शाम को आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। इस मौके पर उमेश पटेल, नितिश मिश्र, भुआल पटेल, प्रदीप यादव आदि रहे। संवाद