ऊंज। थाना क्षेत्र के कुरमैचा गांव निवासी मजदूर देवी प्रसाद शर्मा का रिहायशी छप्पर बारिश की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को गिर गया। छप्पर के मलबे में दबकर खटिया, बिस्तर, अनाज, बर्तन के नष्ट हो जाने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। पीड़ित ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण छप्पर में परिवार के साथ जीवन-यापन कर रहा था। इस संबंध में ग्राम प्रधान रविकांत बिंद ने जिला प्रशासन से जांच कराकर क्षतिपूर्ति की मांग की।