फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोही के रोजगार सेवक को सेवा समाप्ति का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ब्लॉक क्षेत्र के अकोढ़ा और रोही गांव में बिना अनुमति जेसीबी से नाले की खुदाई कराने पर कार्रवाई की गई। मामले में बीडीओ, एपीओ, सचिव और प्रधान को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया, जबकि रोजगार सेवक को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। ज्ञानपुर ब्लॉक के रोही और अकोढ़ा गांव में 18 मई को जेसीबी से नाला खुदाई का वीडियो वायरल हुआ। डीएम के निर्देश पर बीडीओ ज्ञानपुर से आख्या मांगी गई। बीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच कराई। इसमें कार्य मनमानी ढंग से कराया मिला। कार्य न तो मनरेगा से स्वीकृत है और न ही उसके सापेक्ष कोई मास्टर रोल जारी किया गया है। मनरेगा उपायुक्त की जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के मनरेगा का काम मशीन से कराई गया जबकि जो काम हो रहा था वह मशीन से नहीं कराया जाना था। मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, बीडीओ, एपीओ और रोजगार सेवक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। इसमें रोही में पांच और अकोढ़ा में छह आईडी पर मनरेगा का काम कराने का मामला प्रकाश में आया। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। मामले में बीडीओ, एपीओ ज्ञानपुर, ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया जबकि रोजगार सेवक विमल कुमार सिंह को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि स्पष्टीकरण न देने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें