फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कॉपी दिलाने का लालच देकर चार बच्चों को कार में बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के अरई गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल पढ़ने गए चार बच्चों को कार सवार कॉपी दिलाने के बहाने कार में बिठा लिए। इसके बाद कार सवारों ने सभी बच्चों को स्कूल से करीब सात किलोमीटर दूर मठहां चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन से लेकर अभिभावकों में खलबली मच गई। करवंधिया निवासी आठ वर्षीय दिव्यांशु शुक्लार्ष, दो सगे भाई आठ साल के दुर्गेश निषाद, छह साल का रत्नेश निषाद और अरई के वनवासी बस्ती का एक बच्चा स्कूल से सुबह 10.30 बजे 300 मीटर दूर स्थित एक दुकान पर कॉपी खरीदने गए थे। आरोप है कि दुकान से कुछ दूरी पर खड़ी एक सफेद रंग की कार में बैठे चार लोगों ने बच्चों को कॉपी किताब दिलाने के बहाने बहलाकर कार में बिठा लिए। इसके बाद सात किलोमीटर मठहां चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। डरे सहमे सभी बच्चे चौराहे के पास भटक रहे थे। बच्चों को देख कुछ ग्रामीणों ने पूछताछ की तो बच्चों ने आपबीती बताई। ग्रामीणों ने कोइरौना पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी बच्चों को थाने ले गई। परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना रामनगीना यादव ने बताया कि बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें