मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। मंगलवार अब तक के इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में शुमार रहा। चिलचिलाती धूप और उमस ने जनजीवन को बेपटरी कर दिया। गर्मी से बेहाल लोगों को कहीं भी चैन नहीं मिला। इंसान तो इंसान पशु पक्षी भी तपिश से परेशान नजर आए। महिलाएं सिर से पांव तक कपड़ों में लिपटकर घरों बाहर निकलीं। प्रचंड गर्मी में बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। तेज धूप और उमस के साथ ही गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।