फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बारिश के बाद तीन डिग्री बढ़ा तापमान, दिन में पछुआ तो शाम को चलीं पूरवा हवाएं

विज्ञापन
भिदिउरा में गेहूं का बोझ बांधते किसान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने के कारण जिले में बीते शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने के बाद बारिश हुई थी। रविवार को मौसम साफ रहा। धूप तेज होने कारण शरीर में चुभ रही थी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के अध्यक्ष डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सूर्य अस्त होते ही हवा की चाल बदल गई। दिन में पछुआ तो शाम को पूर्वा हवा चलने लगी। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। शनिवार को बारिश के बाद अगले दिन मौसम साफ रहा। किसान गेहूं, सरसों की मड़ाई-कटाई के काम में जुटे हैं। जिले में 70 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती है। इस समय 80 फीसदी गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। बेजवां मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने के कारण दो अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें