सुबह के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
ज्ञानुपर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण जनपद में तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। बृहस्पतिवार को बादलों के जमघट से धूप-छांव की लुकाछिपी हुई। 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण ठंड का अहसास रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि हवाओं में नमी है। इस कारण आने वाले दो दिनों में दिन-रात के तापमान में दो डिग्री की कमी होने का अनुमान है। इससे ठंड भी बढ़ेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बूंदाबांदी सोमवार से ही हो रही है। मंगलवार और बुधवार को बादलों ने डेरा डाले रखा। बृहस्पतिवार को भी धूप-छांव की लुकाछिपी जारी रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले कुछ दिनों में सुबह कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा।