ज्ञानपुर। मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर से अचानक करवट बदला है। तापमान में दो डिग्री बढ़ोत्तरी देखी गई। वहीं, उसम के कारण लोग परेशान रहे। कई दिनों बाद तेज धूप निकली। हालांकि शाम के समय बादल छाए रहे। जिले में कई दिनों से लगातार हो रही बूंदाबांदी और बरसात के बाद बीते तीन दिनों से मौसम सामान्य बना रहा। बीते दो दिनों से धूप-छांव का असर बना रहा। सोमवार से अचानक मौसम बदला और तेज धूप का असर दिखा। मंगलवार की सुबह हल्के बादल रहे, लेकिन दिन चढ़ते ही अचानक धूप का असर बढ़ने लगा। तेज धूप का असर रहा कि तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम इस तरह रहेगा। एक सप्ताह बाद मौसम फिर से करवट बदलेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि धूप के असर कारण तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई है। बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। बताया कि आने वाले दिनों में तापमान ऐसे ही रहेगा।