फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने रोका स्कूल की जमीन पर निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सदर तहसील प्रशासन ने शिकायत पर पकरीकला गांव में सरकारी स्कूल की जमीन पर निर्माण कार्य को रोक दिया है। पकरीकला निवासी बटुक बहादुर सिंह ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराया था कि गांव के कुछ लोग सरकारी स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं और रक्षाबंधन की छुट्टी होने पर अब पक्का निर्माण भी शुरु करा दिया है। शिकायत पर लेखपाल लवकुश त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कार्य रोकने की बात कही। अतिक्रमण करने वाले राजस्व टीम के साथ आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिया। सूचना पर तहसीलदार भी पहुंच गए। तहसीलदार सदर विजय यादव ने बताया कि सरकारी स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत हुई है। अतिक्रमण को रोकवाकर हिदायत दी गई है कि पुन: शिकायत होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें