फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस नहलाने गए किशोर की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज/वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के मानशाहपुर निवासी एक किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। जबकि उसका भाई बच गया। घटना घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई। ग्रामीणों के अनुसार, मानशाहपुर खरगापुर निवासी रामधनी यादव के दो पुत्र 13 वर्षीय सतीश और 11 वर्षीय अन्नू यादव शुक्रवार को भैंस चराने के लिए निकले थे। भैंस चरते-चरते नहर के पास तक चली गई। इसपर दोनों भाई भैंस को नहलाने के लिए नहर में कूद गए। सतीश थोड़ा तैरने जानता था, इसलिए वह बीच नहर में चला गया। छोटा भाई अन्नू किनारे ही था। इसी बीच भैंस निकलकर चली गई, लेकिन दोनों भाई नहाते ही रह गए। थोड़ी देर के बाद सतीश डूबने लगा। यह देख अन्नू वहां से भागते हुए घर गया और परिवार के लोगों को बताया। परिवार के लोग नहर के पास पहुंचे लेकिन तब तक सतीश डूब चुका था। ग्रामीणों के प्रयास से थोड़ी दूरी पर नहर में शव बरामद किया गया। उधर, परिवार के लोगों ने थाने केे सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उप निरीक्षक एनके चौबे ने कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें