फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे गड्ढे में मिला किशोर का शव

विज्ञापन
गड्ढे में मुकेश का शव मिलने से नेतानगर-मलेपुर आवास पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के नेतानगर-मलेपुर स्थित एक गड्ढे में मुकेश कुमार सरोज (15) का शव मिलने से हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों में हत्या और सड़क हादसे के रूप में उलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने चाचा प्रमोद कुमार सरोज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दिया। चाचा प्रमोद कुमार सरोज ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विनय कुमार सरोज के दो पुत्रों में मुकेश कुमार सरोज बड़ा है। बुधवार को वह किसी वाहन से खाद्य गोदाम पर काम करने गया था। राहगीरों की नजर उस समय पड़ी जब राहगीर सुरियावां-अभिया मार्ग से जा रहे थे। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। आनन-फानन में मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मां चंदा समेत पूरे परिवार मुकेश की मौत से बेसुध रहा। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें