फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में अचेत मिली किशोरी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के छनौरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप शनिवार को सुबह 11 बजे झाड़ी में एक किशोरी अचेत हाल में मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। जहां होश आने पर उसकी पहचान प्रयागराज निवासी के रूप में बताई। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

छनौरा निवासी सुरेश बिंद ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे उसकी नातिन मंदिर के समीप से गुजर रही थी कि उसी दौरान झाड़ी के बीच एक किशोरी अचेत हाल में दिखी। जिसे देखकर वह डर गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में भर्ती कराया गया। हालत सामान्य होने पर उसने अपना नाम-पते की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी सगाई अर्जुनपुर निवासी एक युवक से हुई थी। सगाई के कुछ दिन बाद परिवार वालों ने किन्हीं कारणों से शादी के लिए मना कर दिया, लेकिन युवक से उसकी बात होती रहती थी। शनिवार को सुबह फोन पर उसने उसे चनईपुर में बुलाया। वहां आने पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और युवक ने उसके पैर को बांधकर उसे झाड़ी में फेंक दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार राय ने बताया कि किशोरी के बयान की जांच की जा रही है। सरायममरेज थाना और परिवार वालों को जानकारी दी गई है। अर्जुनपुर के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एडिशनल एसपी राजेश भारती ने बताया कि किशोरी ने ही अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। बताया कि सगाई टूटने के बाद भी लड़का और लड़की के बीच बातचीत हो रही थी। हालांकि लड़का किसी भी हाल में शादी के लिए राजी नहीं हो रहा था। इस पर लड़की ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर साजिश रची और खुद ही अपने चचेरे भाई के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर झाड़ियों में अचेतावस्था गिर गई। योजनानुसार उसने झूठी कहानी पुलिस को बताई। हालांकि देर शाम तक पूछताछ में उसने सारी सच्चाई बता दी। एडिशनल एसपी ने कहा कि उसके परिजनों और प्रयागराज पुलिस को पूरी जानकारी दे दी गई है। इस मामले में जो भी कार्रवाई करनी होगी वहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें