फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के किशुन देवपुर गांव में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भीमपुर प्रयाग दासपुर गांव निवासी रिशु यादव (16 वर्ष) पुत्री शिव सागर यादव घर से निकलकर किशुनदेवपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। इस दौरान वह वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रहे मालगाड़ी की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजन मर्माहत है। परिजनों के मुताबिक, रिशु इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। पांच भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। वह कई दिनों से किसी बात को लेकर असहज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें