फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीज महोत्सव 10 को, महिलाओं ने बनाई रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला जागरूक मंच की ओर से मंगलवार, 10 सितंबर को तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन की तैयारियों के बावत बृहस्पतिवार को मंच की पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमे महोत्सव की तैयारियों तथा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

इस बार कार्यक्रम में जिले भर से महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। मंच की संस्थापिका, संरक्षिका संगीता खन्ना ने बताया कि इस बार का कार्यक्रम पूर्व के वर्षों के तीज महोत्सव से अलग होगा। इस बार के कार्यक्रम में रंगारंग, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ओत प्रोत होगा। खास बात यह है कि इसमे सहभागिता के लिए अभी से हमारी सदस्य महिलाएं तैयारी कर रही हैं। मंच की अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख पूनम मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम सायं 4 बजे से 6 बजे तक रजपूरा कालोनी स्थित एसिस्डा भवन में होगा।
बताया कि महिलाएं पूरे वर्ष घर का काम करती हैं। इसलिए मंच ने उनके लिए एक दिन आपस में जुट कर मिल जुल कर मनाने के लिए यह नायाब रास्ता निकाला है। कहा कि इससे अच्छा और क्या हो सकता है कि महिलाएं तीज के दिन सज धज कर अपने पति के लिए व्रत रखें और उनकी लंबी उम्र की कामना करें। बैठक में किरन पोद्दार, अलका बरनवाल, सीमा खत्री, डॉ. शालिनी गुप्ता, पल्लवी धवन, इति खत्री, पूनम खत्री आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें