फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीमें घर-घर जाकर खिलाएंगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने खुद दवा की खुराक खिलाकर लोगों को प्रेरित किया। उधर, 1371 टीमें घर-घर जाकर लोगों का फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 1371 टीम घर-घर जाकर फाइलेरियारोधी दवा खिलाएंगी। इसकी निगरानी के लिए 228 सुपरवाइजर और मानिटरिग के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग की ओर से चल रहे विशेष अभियान में सात दिसंबर तक टीम की ओर से दवा खिलाई जाएगी जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि फाइलेरिएसिस जैसी घातक बीमारी पूरी उम्र लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है। इस पर नियंत्रण को लेकर विभाग की ओर से यह विशेष अभियान चल रहा है। फाइलेरिया से सुरक्षा को डीईसी व एलबंडाजोल की निर्धारित खुराक की दवा खिलाई जाएगी। साल में केवल एक बार दवा खाने से फाइलेरिया से पूरी तरह सुरक्षा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें