जंगीगंज। डीघ ब्लॉक स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर सोमवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मनोज कुमार सिंह का शिक्षकों एवं संकुल प्रभारियों ने स्वागत किया। परिचय एवं समीक्षा बैठक में बीईओ ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और छात्र नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बीईओ ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें तथा कैच सहित विभाग की अन्य शिक्षण रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करें। कहा कि विद्यालय संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर संजय कुमार पाण्डेय, रितेश तिवारी, जय प्रकाश सिंह, प्रमोद मौर्य, विवेक पांडेय, श्रीप्रकाश तिवारी सहित आदि रहे।