फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, निस्तारण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह से मिला। मांगपत्र सौंपकर निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन अवकाश लेने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है जो ठीक नहीं। ऐसे शिक्षकों से वार्ता कर निरीक्षण पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया जाए। दूरस्थ बीटीसी का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराकर एरियर भुगतान किया जाए। वरिष्ठता सूची जारी करने, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ग्रेच्युटी के लिए विकल्प पत्र भरवाया जाए। इस मौके पर क्रांतिमान शुक्ला, रितेश तिवारी, सुरेश मौर्य, शिल्पी अग्रवाल, प्रतीक मालवीय, अरुण यति, मनीष पांडेय, ममता त्रिपाठी, देवेंद्र विश्वास, अभिषेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें