फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रधानाचार्य की हत्या के बाद मुखर हुए शिक्षक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही में प्रधानाचार्य की सनसनीखेज हत्याकांड के बाद शिक्षक संगठन भी मुखर हो गए हैं। सोमवार को जगह-जगह शोक सभा आयोजित कर शिक्षकों ने न सिर्फ श्रद्धाजंलि दी। घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द इसका खुलासा करने का आवाह्रन किया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण सिंह) गुट के शिक्षक मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी विशाल सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के यहां पहुंचे। शिक्षकों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की और कई सवाल उठाए। शिक्षकों ने चेताया कि अगर प्रधानाचार्य हत्याकांड का 72 घंटों के भीतर खुलासा नहीं किया गया और हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो शिक्षक पठन-पाठन स्थगित कर धरने पर बैठेंगे। इस दौरान मंडल मंत्री प्रेम बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष विनय सिंह, हरिमोशन शास्त्री, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गोस्वामी विवेकानंद, मनोज सिंह आदि रहे। इसी तरह माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने भी गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में आपात बैठक कर घटना की निंदा की। चेताया कि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। मनोज पांडेय, शिवशंकर यादव, श्रीनाथ पांडेय, संतोष मिश्र, आकिफ मोहम्मद आदि रहे। वहीं सोमवार को जनपद के सभी विद्यालयों का अवकाश कर प्रिंसपल की हत्या को लेकर शिक्षकों ने शोक जताया और जल्द ही मामले की खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें