फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक अधिवेशन: सपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपाई खासे उत्साहित हैं। कार्यकर्ता पांच सितंबर को इनारगांव में होने वाले शिक्षक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए बैठक, जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आग्रह कर रहे हैं। अधिवेशन स्थल सपा के झंडे और बैनरों से पट गया है। सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी पांडेय ने कहा कि शिक्षक दिवस पर आयोजित अधिवेशन में सूबे के कोने-कोने से शिक्षक आएंगे। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही स्व. विमला देवी पांडेय की मूर्ति का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। वह शनिवार को सिंहपुर स्थित सपा नेता अंजनी सरोज के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में देश में फांसीवादी, पूंजीवादी ताकतें सिर उठा रही हैँ। जिससे देश के किसानों, नौजवानों, कामगारों सहित आम आदमी के सामने सबसे बड़ा आर्थिक संकट खड़ा है। उन्होंने कहा कि समाजवाद ही एक मात्र रास्ता है जो भारत की सामाजिक समता, आर्थिक तरक्की और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर सकता है। कहा कि देश की जनता अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष, विधानपरिषद सदस्य डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि सपा शासन काल में शिक्षामित्रों, वित्त विहीन शिक्षकों सहित कर्मचारियों को जो सम्मान हासिल था उसे भाजपा खत्म कर रही है। 2022 में सपा की सरकार बनने पर सबका सम्मान वापस दिलाया जाएगा। इस मौके पर सुरेश यादव, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे। जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि दो साल बाद जिले में आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम एतिहासिक होगा। समारोह के माध्यम से प्रदेश में भदोही का नाम गूंजेगा। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, प्रदीप यादव, केश नारायण यादव, रमेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें