ज्ञानपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें कट आफ पर सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सुरक्षित फैसले के तीन माह पूरे होने के बाद नियुक्ति का आदेश कराने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से फैसला सुरक्षित किए तीन माह का समय पूरा हो गया है। अभी तक कोई निर्णय नहीं आया है। इससे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए लगभग 4.10 लाख अभ्यर्थियों का हित प्रभावित हो रहा है। मुख्यमंत्री से फैसले को निर्गत कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कराने कराना चाहिए। जिससे फैसला आ सके। प्रदर्शन में रजनीश दुबे, अमित तिवारी, रोहित कुमार बिद, शुभम सिंह, विश्वास तिवारी, शिवा, विशाल वर्मा आदि थे।