राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ औराई ब्लॉक के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय डभका पहुंचे। जहां राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित शिक्षक संतोष कुमार सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा कि संतोष सिंह अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय की तस्वीर बदली। उनके कार्य को देखते हुए शासन स्तर से यह पुरस्कार दिया गया। यह शिक्षक समाज के लिए गौरव का क्षण है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मानिक चंद पाल, राजकुमार दूबे, मनीष पाण्डेय, नीतू पाठक, रत्नाकर राय, मयंक सिंह मानस, ज्योति वर्मा रहीं।