फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बीएसए के निरीक्षण में गायब मिले टीचर कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कंधिया, प्राथमिक विद्यालय लक्षापुर, कंपोजिट विद्यालय चौरी, कंपोजिट विद्यालय रोटहा और प्राथमिक विद्यालय कोल्हण का निरीक्षण किया। कंधिया में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और कोल्हण में एक सहायक अध्यापक गायब मिले मिले। दोनों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। स्कूलों में पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम मिली। इसके लिए प्रधानाध्यापक संग अन्य शिक्षकों को उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें