फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरिफ : नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने सुनी लघु उद्यमियों की समस्याएं

विज्ञापन
नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री के साथ बैठक में उपस्थित सीईपीसी पदाधिकारीगण। स्रोत- सीईपीस
विज्ञापन
भदोही। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार की शाम नई दिल्ली में मझोले निर्यातकों के साथ बैठक की। बैठक में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद सीईपीसी के चेयरमैन कुलदीप राज वाटल के अलावा भदोही क्षेत्र के कई मझोले कालीन निर्यातक भी शामिल रहे। बैठक में कपड़ा, हस्तशिल्प, कालीन आदि उत्पादन करने वाले छोटे निर्यातकों ने अपनी चिंता से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया और बंद चल रही ब्याज अनुदान योजना जो को तत्काल शुरू करने की मांग की। केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि सरकार निर्यातकों और कारीगरों के साथ पूरी तरह खड़ी है। उद्योगों को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही वोकल फ़ॉर लोकल के दृष्टिकोण और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भारत की दृढ़ता पर ज़ोर दिया। बैठक में कालीन उद्यमियों की ओर से अपनी बात रखते हुए सीईपीसी चेयरमैन ने जोर दिया कि अमेरिकी टैरिफ का मुद्दा गंभीर चिंता का विषय है। बताया नई निर्यात संवर्धन मिशन योजना जिसे अप्रैल-मई में शुरू किया जाना था लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सकी है। और भी कई योजनाएं जो छोटे और मध्यम निर्यातकों की सहायता के लिए बनाई गई हैं, वह भी अभी बंद हैं। इससे हम वैश्विक बाजार में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। हस्तनिर्मित कालीन उद्योग रूस और चीन में बाज़ार विविधीकरण की दिशा में भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है, और उन्होंने सरकार से इन देशों के साथ व्यापार समझौतों पर विचार करने का आह्वान किया ताकि संतुलित व्यापार संबंध और कम आयात शुल्क सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सीईपीसी की ओर से चेयरमैन के अलावा प्रशासनिक समिति के सदस्यों संजय गुप्ता व पीयूष बरनवाल, कैप्टन विजेंद्र जगलान, वसीम अहमद ने कालीन उद्योग की ओर से अपनी बात रखी। बैठक में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के अपर सचिव रोहित कंसल, व्यापार सलाहकार शुभ्रा और वस्त्र मंत्रालय के निदेशक अमित कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें