भदोही सीएचसी के अधीक्षक डॉ. समीर उपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार को रजपुरा स्थित एक प्रतिष्ठान में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई। इसमें टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि गाबी संस्था के सहयोग से स्वास्थ्यकर्मी अलग-अलग बस्तियों में बैठक कराएं। यहां धर्मगुरुओं को बुलाकर टीकाकरण के फायदे गिनाएं, ताकि एक भी बच्चे का टीकाकरण से न छूटे। डॉ. अफरोज आलम, घनश्याम राय, हर्ष कुमार राय, चंद्र प्रकाश राव, कफील, रुबीना बानो, नर्मदा सिंह ने जरूरी जानकारी दी। इस मौके पर मो. समद, मो. अब्दुल कादिर, मो. शमसुद्दीन मौजूद रहे।