फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रोमांचक मुकाबले में छह रनों से हारा तालिब इलेवन

विज्ञापन
मदारीपुर में रात्रि कालीन क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार। मदारीपुर में आयोजित रात्रि कालीन कैनवश क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को बारिश ने खलल डाली। इस कारण एक मैच हुआ। साकिब इलेवन रजपुरा और तालिब इलेवन मीराशाह के बीच खेले गए मुकाबले में साकिब की टीम ने तालिक इलेवन को छह रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साकिब इलेवन ने निर्धारित 6 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए। टीम की ओर से आकिब ने 12 रन, अबूजर ने 11 रन और शिवम ने 10 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। तालिब इलेवन की ओर से तस्लीम ने एक विकेट हासिल किया। 37 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तालिब इलेवन की टीम निर्धारित 6 ओवरों में 31 रन ही बना सकी। टीम की ओर से यूसुफ ने 17 रन, तस्लीम ने 6 रन और फरहान ने 4 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। साकिब इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दानियाल ने 4 विकेट, अबूबकर ने 2 विकेट और आकिब ने 2 विकेट झटके। इससे विपक्षी टीम पर दबाव बना रहा। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए साकिब इलेवन के मोहम्मद आकिब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अजीम खान, अप्पू खान, इरशाद खान, रेहान हाशमी और सलाउद्दीन सिद्दीकी आदि रहे। कमेंट्री सलमान और खुर्रम अंसारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें