फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठौता में 46 छात्रों में वितरित किया गया टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है प्रतिभा को चिह्नित कर लक्ष्य तक पहुंचाना अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थाओं की जिम्मेदारी है। उक्त बातें सोमवार को निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कठौता में 46 छात्रों में टैबलेट का वितरण करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोपीगंज प्रह्लादास गुप्ता ने कहीं।
विज्ञापन

प्रबंधक संतोष सिंह ने मुख्य अतिथि को शॉल देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य प्रभात सिंह ने प्रशिक्षण संस्थान की विशेषता प्रस्तुत करने पर मुख्य अतिथि ने सराहना करते हुए शिक्षकों, छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि किसी संस्थान में पंजीकृत छात्र का कैंपस सेलेक्शन होने पर उसका मनोबल एक बड़े लक्ष्य को हासिल करने की अग्रसर होता है जो विशेषता की पहचान भी होती है। इस मौके पर संरक्षक वंशनारायण सिंह, राकेश कुमार विश्वकर्मा, अजय कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार यादव, विकास कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार यादव प्रशांत कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें