फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएसी इंटर में स्वयं ने किया जिला टाप

विज्ञापन
ज्ञानपुर में माता-पिता संग आईएससी बोर्ड में जिले में टाप करने वाले छात्र स्वयं श्रीवास्तव। संवा? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कौंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (सीआईएससीई) 12वीं के परीक्षा का परिणाम रविवार शाम पांच बजे जारी हो गया। सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के स्वयं श्रीवास्तव ने 97.25 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। इसी स्कूल की निदा परवीन ने 95.75 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे जबकि सेंट मैरी के आदित्य यादव 94.75 फीसदी अंक संग तीसरा स्थान हासिल किया। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड के जिले में दो स्कूल संचालित हैं। गोपीगंज में सेंट थॉमस और भदोही में सैंट मैरी है। हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राओं की नजर इंटर के परिणाम पर टिकी थी। रविवार शाम पांच बजे इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित हो गया। इसमें सेंट थॉमस स्कूल के स्वयं श्रीवास्तव ने जिले में प्रथम और निदा तन्वीर ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के अर्नव पांडेय, पिंशु जायसवाल, पलक यादव और शुभांगी पांडेय ने भी बेहतर अंक हासिल कर टॉपटेन में शामिल रहीं। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं संग परिवार वाले खुशी से झूम उठे। टॉपर स्वयं श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद से यह मुकाम हासिल किया। पिता आलोक श्रीवास्तव और माता रीना श्रीवास्तव ने कहा कि स्वयं शुरू से पढ़ने में अव्वल रहा। हर कक्षा में उसके 80 प्रतिशत से अधिक नंबर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें