फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी मेला : महिलाओं को लुभा रहीं कॉटन की साड़ियां

विज्ञापन
स्वदेसी मेले में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्योहारी सीजन में नगर के पटेल नगर स्थित चित्रांगन लॉन में लगे स्वदेशी मेले में ओडीओपी, समूह के साथ हैंडमेड उत्पाद लोगों को खूब लुभा रहे हैं। खासकर महिलाएं और युवतियों की हर दिन भीड़ हो रही है। मेले में विभिन्न विभागों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें कपड़ा, मुरब्बा, अचार, जूट क्राफ्ट, साड़ी, कालीन और जूट से बने उत्पाद शामिल हैं। मेले में एनआरएलएम, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, यूपीनेडा, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास पुष्टाहार आदि स्टॉलों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। मेले में चेतनीपुर वर्मा निवासी बिंदु देवी ने अपने काटन की साड़ियों का स्टॉल लगाया है। बताया कि वे अपनी संस्था डॉ. वीर अंबेडकर ग्राम विकास समिति के माध्यम से इस समय 50 से अधिक महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। बताया कि कॉटन की साड़ियों के माध्यम से लगभग हर महिला तीन से पांच हजार रुपये की मासिक आमदनी कर रही हैं। बताया कि त्योहारी सीजन में मेला का आयोजन होने से स्टॉल पर महिलाएं और युवतियां भी आ रही हैं। इसी तरह खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से स्टॉल लगाने वाली संगीता भरत ने बताया कि वे अब तक 40 से अधिक महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। वे कपड़ों की सिलाई के माध्यम से महिलाएं लाभान्वित होती हैं। मेले में गाजीपुर से ओडीओपी के तहत जूट से बने पर्दे, पर्स, चिड़ियां और अन्य प्रोडक्ट भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। इसी तरह ज्ञान समूह के माध्यम से भदोही निवासी संगीता के समूह में 14 महिलाएं जुटी हैं, जो दीपावली पर दीये, घंटी, घड़िया तैयार की हैं। इसके अलावा आगामी छठ के लिए उन्होंने दौरी भी तैयार किया है। मेले में इन लोगों की दुकानों पर खूब रौनक दिख रही है। उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेला लगाया गया है। त्योहारी सीजन में लगे मेला से लोगों खरीदारी को उमड़ रहे हैं। इससे विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़ी महिलाएं व अन्य लाभान्वित हो रहे हैं। मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें