फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सुवधैं के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ ब्लाक के सुधवैं गांव के लोगों ने मंगलवार को भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आवास के नाम पर पैसा लिया जाता है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक सप्ताह में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के चुनाव के बाद गांव में विकास कराने का वादा प्रधान ने किया था लेकिन अब तमाम गड़बड़ी सामने आ रही है। ग्रामीणों ने आवास आवंटन के नाम पर सुविधा शुल्क लेने, मनरेगा की धनराशि बिना कार्य कराए निकालने, हैंडपंप, रिबोर में अपने चहेतों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। कहा कि गंदगी और पानी से घिरी बस्तियों का पानी मात्र कागज पर निकाल कर सरकारी धन की बंदरबाट किया जा रहा है। गरीब बस्तियों में हैंडपंपों से दूषित पानी आ रहा है। मनरेगा जाबकार्ड बनाकर भी गड़बड़ी की जा रही है जबकि गरीब मजदूर काम के लिए भटक रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में कुंती देवी कोहार, मैमून, अनीता पासी, साधना पासी, मीना देवी, लक्ष्मीना पासी, मंजू बिंद, रंजू धोबी, कुसुम देवी, लल्लू, सभापति यादव, गोवर्धन, विश्वनाथ गौतम, लोरिक, कमरुद्दीन, अवधेश, शिवजतन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें