फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 9 घंटे पहले लगेगा सूतक, चंद्रणग्रहण कल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि पूर्णिमा यानी सात सितंबर दिन रविवार को चंदग्रहण लग रहा है। इस दौरान गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें। गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा के लिए गाय के गोबर से गर्भ को गोठ दें। यानी गोबर लेकर पेट के चारों तरफ गोठ ले और भगवान की स्तुति करें। ऐसा करने से संतान की रक्षा होती है। फकीरपुर बैदा शनिधाम के पुजारी पं. कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि सात सितंबर को 2025 का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण है। जो रविवार की रात 9:57 बजे से मध्यकाल रात 11:41 बजे ग्रहण रहेगा। इसका मोक्ष काल में रात 1:27 बजे चंद्रग्रहण समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले ही लग जाता है। सूतक लगने पर मंदिर में प्रवेश, यात्रा वर्जित है। इस दौरान बालक, वृद्धि और बीमार व्यक्ति भोजन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी को भोजन नहीं करना चाहिए। चंद्रग्रहण के दौरान भजन-भाव करना चाहिए। चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खासकर सावधानियां बरतनी चाहिए। कुछ भी चीजें काटन से बचना चाहिए, नहीं तो उसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें