ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग को बुझाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन की रही है। होलईपुर गांव निवासी यमुना प्रसाद द्विवेदी की जंगीगंज- सेमराध मार्ग पर मेडिकल स्टोर की दूकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम दूकान बंद कर घर चले गए। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मेडिकल स्टोर की दूकान धूं-धूंकर जलने लगी। सुबह आसपास के लोगों ने दूकान जलने के बारे में जानकारी दी। पीड़ित के मुताबिक करीब एक लाख से अधिक का नुकसान अगलगी से हुआ।