फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटे के साथ सोए पिता की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
मृतक जयशंकर दुबे। फाइल फोटो - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालापुर गांव में शनिवार की रात में संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। रात में वह अपने बेटे के साथ सोया। सुबह चौकी के नीचे गिरा पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि बगल से गुजरे एक विद्युत तार से स्पर्श होने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोपालापुर गांव निवासी 55 वर्षीय जयशंकर दूबे शनिवार रात में बेटे सूरज के साथ कमरे में सोए थे। सुबह बेटे की नींद खुली तो पिता को चौकी पर न देखकर वह परेशान हो गया। घर के बाहर जाकर देखा लेकिन वह नहीं दिखे। वापस कमरे में आकर देखा तो उसके पिता चौकी और दीवार के बीच अचेत हालत में पड़े थे। बेटे ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उसने शोर मचाया। घर के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। चौकी के बीच फंसे जयशंकर को गामीणों ने बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें हमेशा के लिए थम चुकी थीं। दूसरे बेटे कृष्ण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जता रही है कि कमरे में लगे बिजली बोर्ड से एक तार नीचे झूल रहा था। उससे करंट लगने की आशंका जताई जा रही है। जयशंकर के तीन बेटे हैं। दो बेटे साथ रहते हैं, जबकि तीसरा अपनी बहन के घर पर रहता है। पिता की अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। गोपीगंज कोतवाल निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर माैत का कारण स्पष्ट होेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें