फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुरियावां ने सुपरस्टार और जंघई ने मोढ़ को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। क्षेत्र के सेवासदन इंटर कॉलेज के सामने स्थित मैदान में चल रहे मोढ़ चैंपियन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच हुए। जिमसें पहले मैच में प्रिंस फैशन जोन सुरियावां ने सुपर स्टार इलेवन और जंघई ने एमसीसी मोढ़ को हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में सुपरस्टार इलेवन ने 15 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में प्रिंस फैशन जोन सुरियावां ने चार विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे मैच में जंघई ने टॉस जीतकर 15 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर अजीत कुमार 35 और पंकज के 30 रनों की बदौलत 125 रन बनाया। मोढ़ के लिए सचिन सरोज ने 2 विकेट हासिल किया। जवाब में खेलने उतरे एमसीसी मोढ़ के बल्लेबाज 110 रन बनाकर आलआउट हो गए। जंघई के गेंदबाज बरकत अली ने दो विकेट और अजीत ने दो विकेट से लिए। मोढ़ के पांच बल्लेबाज रन आउट हुए। मौके पर प्रेम यादव, ऋषि सिंह और राजू दुबे सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें