फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो दिन बाद खिली धूप, ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो दिन बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों ने चैन की सांस ली, हालांकि शाम ढलते ही गलन बढ़ गई। मौसम विभाग ने जिले के कुछ स्थानों पर 28 और 29 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। करीब 20 -22 दिनों से न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास बना रहा। दो दिन पूर्व बादल छाने के बाद बूंदाबांदी हुई, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान साफ रहा। अधिकतर लोग छतों पर बैठ कर धूप सेंकते नजर आए। शाम ढलते ही गलन फिर बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्यिस रहा। बताया कि 28 और 29 दिसंबर को बारिश का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें