फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अवैध क्लीनिक पर मुकदमा, एक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को अवैध ढंग से संचालित दो क्लीनिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं एक को नोटिस जारी किया गया है। अधीक्षक की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

शासन और प्रशासन की ओर से मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले अवैध क्लीनिक एवं झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से बड़ी संख्या में ऐसे क्लीनिक नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में संचालित हैं। मामले में अगर कोई शिकायतकर्ता आगे आता है तो सख्ती की जाती है, अन्यथा तालमेल का खेल चलता रहता है। पिछले दिनों सुजातपुर गांव निवासी कुछ ग्रामीणों ने गोपीगंज और बैदा में अवैध क्लीनिक संचालन की शिकायत की थी। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक के निर्देश पर अधीक्षक डॉ. अनिल श्रृंगार ने जांच की तो गोपीगंज के दो अस्पताल बिना पंजीकरण चलते पाए गए। जिसको लेकर क्लीनिक को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया लेकिन उसके बाद भी बंद नहीं किया गया।
बृहस्पतिवार को अधीक्षक की तहरीर पर केड़वरिया में स्थित डॉ. महेंद्र पाल और बैदा के मिल्टन विश्वास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह पूजा क्लीनिक वहीदानगर का पंजीकरण निरस्त करते हुए नोटिस दिया गया। एक सप्ताह में क्लीनिक बंद न होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें