फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक ऊर्जा के लिए सुदर्शन क्रिया लाभकारी

विज्ञापन
आर्ट आफ लिविंग कार्यक्रम में योग करते आईआईसीटी निदेशक के साथ अन्य लोग - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा नगर स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में चार दिवसीय ऑनलाइन मेडिटेशन वह ब्रीदिंग कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला में तनावमुक्त और शारीरिक ऊर्जा के लिए सुदर्शन क्रिया को लाभकारी बताया गया। कार्यक्रम में स्वयं श्री श्री रविशंकर लाईव आए और बताया कि तनावमुक्त रहने, इम्यूनिटी बढ़ाने तथा शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में सुदर्शन क्रिया लाभकारी है। उन्होंने लोगों को कई योग व ध्यान के टिप्स दिए और शंका का समाधान भी किया। शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय शांतमनु ने किया। बताया नियमित योग व सुदर्शन क्रिया करना अच्छी आदत है। इसे अपने घरों के बच्चों को भी प्रारंभ से ही सीख देनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजिका योग गुरु अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि योग प्राणायाम एवं सुदर्शन क्रिया हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ करते हैं तथा सुख एवं दुख दोनों ही अवस्थाओं में हमें संतुलित बनाए रखते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. आलोक कुमार ने श्री श्री रविशंकर का आभार जताया। इस दौरान डॉ.अनूप मिश्र, हिमांशु महापात्रा, डॉ.आरके मलिक, मोमिता बेरा, सिद्धार्थ शुक्ला, उमाकांत श्रीवास्तव, जयंत देशपांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें