फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

विज्ञापन
प्रतियोगिता में आकर्षक रंगोली बनाकर प्रदर्शन करती छात्राएं। स्रोत- महाविद्यालय
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय सोमवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति एवं विकसित भारत की संकल्पना को रचनात्मक रंगोलियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्राचार्या प्रो. माया ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता की संयोजक पूनम द्विवेदी रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रुस्तम अली एवं डॉ. शिखा तिवारी रहे। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर समूह संख्या-दो चंचल सरोज, अंजली पांडेय, खुशी उपाध्याय, खुशी पांडेय एवं वर्षा पांडेय प्रथम रहीं। समूह संख्या-पांच गुंजा, उजाला यादव व तुलसी द्वितीय रहे और समूह संख्या-एक रोशनी मोदनवाल, अंजली विश्वकर्मा, शबनम एवं संजीवनी पाल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें