फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खुलेंगे छात्रों के खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बैंकिंग व्यवस्था से परेशान छात्र-छात्राओं के लिए डाक विभाग ने राहत दी है। अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक संग डाकघरों में छात्र-छात्राओं के खाते खोले जाएंगे। इसके लिए डाक विभाग कॉलेजों में कैंप लगाएगा। 200 रुपये जमा कर छात्र अपना खाता खोल सकेंगे। इसके अलावा कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृ़त्ति के लिए बैंकों में खाता खोलना पड़ता है। बैंकों की तरफ से कम से कम एक हजार खाता खोलते समय जमा कराया जाता है। खाते में अगर 500 रुपये से कम धनराशि हुई तो खाते से कटौती भी शुरू हो जाती है। जिससे छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। जिसको लेकर अब डाक विभाग खाता खोलेगा। इसके लिए उप मंडलीय प्रभारी विकास वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर विद्यालयों की सूची मांगी है। उन्होंने बताया कि वह माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं का खाता खोलेंगे। इसके लिए 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा तो उनके खाते में जमा रहेगा। खाते में कम पैसा होने पर भी कोई अतिरिक्त कटौती नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही परिषदीय विद्यालय के बच्चों का भी खाता खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 14 उप डाकघर और 89 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में यह खाता खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें