फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए सात उम्मीदवारों में घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शुक्रवार को बूथ और मतदाताओं की संख्या तय कर दी गई। 15 बूथों पर 6140 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। केएनपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन, नाम वापसी और नामांकन जांच की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब 16 दिसंबर को सकुशल मतदान और मतगणना कराने की कवायद चल रही है। निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा यादव ने बताया कि कॉलेज में मतदान के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 6140 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हर बूथ पर लगने वाले पीठासीन, मतदान प्रथम, द्वितीय और तृतीय अधिकारियों की सूची करीब-करीब फाइनल हो चुकी है। बताते चलें कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए छह, महामंत्री के लिए दो, पुस्तकालय मंत्री के लिए पांच, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए दो, विज्ञान संकाय में तीन और वाणिज्य संकार के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडा अपना रहे हैं। छात्रावास से लेकर उनके घर तक उम्मीदवार और उनकी टीम पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें