फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहीं बनी बात, हड़ताल शुरू, जिला प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति और राज्य सरकार में बात न बनने पर बिजली कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से शुरू हो गई। पहले दिन ही वितरण खंड ज्ञानपुर-गोपीगंज, फत्तूपुर-भदोही से संचालित फीडर में तकनीकी दिक्कत देखी गई। हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां कर ली हैं। जिले के 29 विद्युत केंद्रों पर पुलिसकर्मियों के साथ प्रशासनिक कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है, जो 24 घंटे वस्तुस्थिति पर नजर रखेंगे। जिलाधिकारी गौरांग राठी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बीते दिनों उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर हड़ताल से उत्पन्न होने वाली स्थितियों का जायजा भी लिया था। उन्होंने जिले के सभी 29 उपकेंद्रों पर 27 प्रशासनिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने बिजली आपूर्ति में व्यवधान डालने वालों को चेताया कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए उपकेंद्रों पर तैनात कर्मी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करें। कहीं भी किसी तरह की कोई समस्या आती है तो तत्काल संपर्क कर दूर कराने का प्रयास किया जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी को अपने कार्य क्षेत्रों में आने वाले उपकेंद्रों का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया है। उपकेंद्रों पर पर्याप्त संख्या में जवानों को भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


खमरिया व वहिदानगर फीडर प्रभावित
विद्युत उपकेंद्र वहिदानगर के अरता फीडर में तकनीकी दिक्कत के कारण सुबह आठ बजे से शुरु हुई ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या देर शाम तक जारी रही। खमरिया नगर में दोपहर से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र के कालीन कारोबारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी तकनीकी समस्या से निबटने के लिए अनुरक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है और लोग टोल फ्री नंबर 8112991055 पर शिकायत दर्ज कराकर समस्या का समाधान करा सकेंगे। - गुलाम मुस्तफा, मुख्य अभियंता विंध्याचल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें