फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त, धान की खरीदारी शुरू

विज्ञापन
गोपीगंज-मिर्जापुर रोड स्थित ककराही मंडी के गोदाम में चावल उतारते मजदूर। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेटर्स/आफिसर्स एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को छठवें दिन समाप्त होते ही क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी शुरू हो गई। ऑनलाइन व ऑफ लाइन टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों की सख्ती देखी गई। ऐसी स्थिति में कर्मचारी स्थिति को संभालते हुए खरीदारी करते नजर आए। एसोसिएशन ने प्रदेश स्तरीय हड़ताल का आह्वान किया था। इस वजह से 29 दिसंबर से धान की खरीद बंद कर दी गई थी। चेतावनी दिया था कि जब तक प्रदेश सरकार ऑनलाइन टोकन व्यवस्था को रोककर ऑफलाइन व्यवस्था से खरीदारी करने, महामारी में अनहोनी पर कर्मचारियों को बीमा कवर देने, नई व्यवस्था का पालन करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कराकर सुरक्षा मुहैया नहीं कराएगा तब तक खरीदारी नहीं की जाएगी। इस पर नाराज किसानों ने विरोध-प्रदर्शन कर चेतावनी दी थी कि खरीदारी न होने पर वह डीएम का घेराव करते हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे। इतना ही नहीं एक नवंबर से शुरू की गई खरीद के 58 दिनों में 40 हजार एमटी तक धान खरीदने वाला विपणन विभाग बोरे की उपलब्धता का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी 31 केंद्रों पर बोरे का अभाव बना हुआ है। हरिहरपुर के किसान संजय शुक्ला ने कहा कि उन्होंने सोमवार को 80 क्विंटल से अधिक धान की तौल कराकर राहत की सांस ली है। कठौता के किसान विष्णु मिश्रा ने कहा कि वह पांच बार से टोकन कटाकर भागदौड़ कर रहे हैं। मंगलवार को नंबर मिला है। राजकीय क्रय केंद्र जंगीगंज पर आए किसान राजबहादुर आदि ने बताया कि 15 दिन से नंबर लगाने पर तौल हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें