फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाने की बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां के बावन बीघा तालाब पर बहुजन समाज पार्टी की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें लखनऊ में नौ अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर उर्फ दादा चौहान ने कहा कि पार्टी के संस्थापक के परिनिर्वाण दिवस पर जिले से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी जाएंगे। इसके लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल दीनानाथ पासी ने कहा कि कांशीराम हमेशा पिछड़ों, शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे। इस मौके पर संतोष कुमार राव, रमाशंकर, सलाउद्दीन अंसारी, कड़े शंकर भारती, राधेश्याम बिंद, रमाकांत गौतम, रायचंद गौतम, संजय प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें