फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर भंडारण क्षमता समाप्त,रुकेगी खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। सहकारिता विभाग के अधीन पीसीएफ क्रय केंद्रों पर भंडारण क्षमता समाप्त होने के कगार पर है। एक सप्ताह में मिलर्स को नामित कर अधिकारियों ने धान का उठान नहीं कराया तो खरीदारी होना मुश्किल हो जाएगा। शनिवार को क्रय केंद्रों के खुले रहने पर पूर्व में टोकन लेने वाले किसानों की तौल केंद्र प्रभारियों ने कराई, लेकिन कई नये किसान टोकन लेकर लौटते नजर आए। भंडारण क्षमता न के बराबर होने पर किसानों को लंबा इंतजार करने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

रबी फसल सत्र 2022-23 में अब तक 32 केंद्रों पर सात हजार एमटी धान की खरीदारी हुई है। धान बेचने वाले छह हजार किसानों में 70 फीसदी का भुगतान भी हो चुका है। पीसीएफ क्रय केंद्रों का क्षेत्रफल काफी सीमित होने, गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी का वितरण होते रहने से खरीदारी के बाद भंडारण की गई उपज का उठान नहीं हो पा रहा है।
क्रय केंद्र प्रभारी घोसिया राकेश तिवारी ने बताया कि चार सौ किसानों से 72 क्विंटल, समधा प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि सात हजार क्विंटल, कुरौना शिवसागर सिंह ने बताया कि चार हजार क्विंटल, कैयरमऊ प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि नौ हजार क्विंटल की खरीदारी हुई। इसका उठान होने पर आगे की खरीदारी कराई जा सकेगी। धान उठान के लिए सहकारिता प्रशासन को पत्र भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि धान उठान की प्रक्रिया शुरू हुई है। क्रय केंद्रों पर तौल कराने वाले किसानों का धान भंडारण होने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें