फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो चिकित्सक समेत 10 अनुपस्थित कर्मचारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने सीएमओ को अनुपस्थित मिले दो चिकित्सक सहित 10 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया तो चिकित्सक डॉ. सुफिया और डॉ. प्रशांत 15 अगस्त से अनुपस्थित पाए गए। कैलाश नाथ मौर्य (कनिष्ठ लिपिक) , नीतू पांडेय (वार्ड आया), रिफत बानो (एसएन), प्रगति पाल (एलटी), सुरेंद्र मौर्य (एलटी), कृष्ण कुमार (आयुष्मान मित्र ) रजनीश झा, सीमा उपाध्याय (काउंसलर) गैर हाजिर पाए गए। जिलाधिकारी ने इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के साथ वेतन भुगतान पर रोक लगाने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया । इसके बाद डीएम एमएनसीयू वार्ड का जायजा लेने पहुंचे। यहां जानकारी मिली कि ज्यादातर कर्मी हस्ताक्षर बनाकर गायब रहते हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा । डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए डॉ. प्रगति कुमार को निर्देश दिया। डीएम ने निरीक्षण के चौकीदार देवेंद्र को दवा पर्ची का वितरण करते पाया, जिस पर उन्होंने निर्देश दिया कि किसी विभागीय व्यक्ति से ही दवा पर्ची वितरण कराया जाए। सीएचसी के दवा वितरण केंद्र पर फार्मासिस्ट की डयूटी लगाने के लिए कहा। सीएचसी में निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मी अनुपस्थित पाए गए। ऑपरेशन थिएटर में एसी खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने आरोग्य मेला पंजिका व अन्य अभिलेखीय रिकार्ड का अवलाेकन किया। चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि कूड़े के ढेर का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। इसके बाद डीएम ने आवास, शौचालय, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें