फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह एडीओ और सचिवों का वेतन रोकें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजेमेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें सामुदायिक शौचालय की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लापरवाह एडीओ और सचिवों का वेतन रोक दिया जाए। डीपीआरओ राकेश यादव ने बताया कि जिले में 773 सामुदायिक शौचालय के सापेक्ष 134 अपूर्ण हैं। जिनमें नींव स्तर पर 49 और 50 प्रतिशत पूर्णता की स्थिति में पहुंच गए हैं। 62 सामुदायिक शौचालय अपूर्ण हैं। डीएम के निर्देश पर भदोही ब्लॉक के एडीओ और लापरवाह सचिव और प्रधानों को नोटिस दिया जाएगा। डीएम ने सभी ब्लॉकों में अधूरे शौचालयों को 15 अगस्त से पूर्व पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि जो समूह शौचालय का संचालन ठीक ढंग से नहीं कर रहा हैं उनका भुगतान रोक दिया जाए। डीएम ने सभी पंचायत भवनों पर 11 से 17 अगस्त तक लाइटिंग करने का निर्देश दिया। 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण होगा। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ओडीएफ फेज-2 योजना अंतर्गत नवसृजित परिवारों को शौचालय निर्माण तथा लाभार्थियों को शौचालय निर्माण पर भी चर्चा की गई। डीएम ने चेतावनी दिया कि लापरवाही बरतने वाले एडीओ और सचिवों पर कार्रवाई की जाए। वेतन रोकने से लेकर निलंबित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें